
सूरजपुर: सूरजपुर जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने बड़ा फेरबदल किया है। कार्य में लापरवाही पाए जाने के मामले में भटगांव थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिन्हा समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करते हुए तत्काल प्रभाव से रक्षित केंद्र सूरजपुर भेज दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, कार्रवाई की जद में निरीक्षक बृजेश सिन्हा, सुशील मिश्रा, रजनीश पटेल और दिनेश ठाकुर शामिल हैं। इन सभी को वर्तमान पदस्थापना से हटाकर रक्षित केंद्र सूरजपुर में अटैच किया गया है।
रंजीत सिंह बने भटगांव के नए थाना प्रभारी
भटगांव थाना प्रभारी की जिम्मेदारी निरीक्षक रंजीत सिंह को सौंपी गई है। उन्हें आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ किया गया है।गौरतलब है कि पिछले दो दिनों के भीतर पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल द्वारा की गई लगातार दो बड़ी प्रशासनिक कार्रवाइयों से जिले के पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। इन कार्रवाइयों को पुलिस व्यवस्था में अनुशासन और कार्यप्रणाली को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।













