
अंबिकापुर: सरगुजा जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल ने 11 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रदीप जायसवाल को थाना प्रभारी लुण्ड्रा से थाना प्रभारी सीतापुर बनाया गया है। निरीक्षक राजेश खलखो को थाना प्रभारी दरिमा से रक्षित केंद्र अंबिकापुर भेजा गया है। निरीक्षक मनोज प्रजापति को थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर पदस्थ किया गया है।वहीं निरीक्षक असफाक अहमद को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से थाना प्रभारी लुण्ड्रा की जिम्मेदारी दी गई है। निरीक्षक शशिकांत सिन्हा को थाना प्रभारी अंबिकापुर से थाना प्रभारी गांधीनगर भेजा गया है। निरीक्षक लक्ष्मीनारायण साव को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर पदस्थ किया गया है।उप निरीक्षक अखिलेश सिंह को थाना प्रभारी सीतापुर से थाना प्रभारी अंबिकापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उप निरीक्षक समरेन्द्र सिंह को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से थाना गांधीनगर भेजा गया है। सहायक उप निरीक्षक लिनुस को थाना उदयपुर से रक्षित केंद्र अंबिकापुर पदस्थ किया गया है।इसी तरह सहायक उप निरीक्षक परशु राम को थाना लखनपुर से संबद्ध रीडर-2, पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर भेजा गया है। सहायक उप निरीक्षक मनीष तिवारी को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से थाना लखनपुर पदस्थ किया गया है।




















