
Delhi Protest Live: देश की राजधानी दिल्ली में आज सोमवार को फिर INDIA ब्लॉक के नेता प्रदर्शन करेंगे. इस दौरान सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने की तैयारी है. हालांकि, विपक्ष जिन मुद्दों को उठाना चाहता है. उस आवेदन को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने अस्वीकार कर दिया है. इसके बावजूद भी विपक्ष के नेताओं ने लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की है. विपक्षी नेताओं के साथ ही दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भी प्रदर्शन है.
CJP ने दिल्ली पुलिस से जंतर-मंतर में प्रदर्शन करने की तारीख मांगी है और आज सोमवार को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन जाने की बात कही है. दिल्ली में इन्हीं प्रदर्शन की वजह से सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है और दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोमवार की सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक 6 मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट बंद करने का फैसला किया है.



















