कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के ढोढ़ीपारा के पास रेलवे ट्रैक पर बैठे एक युवक को ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए। घटना शनिवार देर रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है।

रातभर ट्रैक के पास घायल पड़ा रहा युवक

जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार 22 वर्षीय रितेश सारथी हुआ। ट्रेन की चपेट में आने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और पूरी रात रेलवे ट्रैक के पास ही पड़ा रहा।रविवार सुबह वहां से गुजर रहे लोगों की नजर घायल युवक पर पड़ी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस, अस्पताल भेजा गया

घटना की जानकारी मिलते ही सीएसईबी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है।

रेलवे ट्रैक पर बैठने की वजह अब भी साफ नहीं

युवक देर रात रेलवे ट्रैक पर किस कारण बैठा था, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट होने की बात कह रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!