
पंजाब : नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। झोटा मानसा में एंटी ड्रग टास्क फोर्स का संचालन करते थे। बताया जा रहा है कि उन पर एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने गोली चलाई।
ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी गईं
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले के दौरान परविंदर सिंह झोटा पर तीन गोलियां चलाई गईं। इनमें से एक गोली उनके सीने को पार कर गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।झोटा नशे के खिलाफ सक्रिय रूप से आवाज उठाते थे और मानसा में एंटी ड्रग टास्क फोर्स के जरिए इस दिशा में काम कर रहे थे। उनकी हत्या की खबर से नशा विरोधी अभियान से जुड़े लोगों में चिंता बढ़ गई है।
नशे के खिलाफ अभियान के बीच हत्या से उठे सवाल
पंजाब में नशीले पदार्थों की तस्करी और ड्रग्स नेटवर्क को लेकर समय-समय पर कार्रवाई की खबरें सामने आती रही है। ऐसे माहौल में नशे के खिलाफ काम करने वाले कार्यकर्ता की हत्या ने सुरक्षा और नशा विरोधी मुहिम से जुड़े सवाल खड़े कर दिए है।फिलहाल, घटना के पीछे की वजह और मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।




















