
रायपुर: छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने प्रदेश के 56 कार्यपालन अभियंताओं (EE) के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। तबादलों के बाद रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, सरगुजा समेत प्रदेश के कई महत्वपूर्ण संभागों और परिक्षेत्रों की मैदानी व्यवस्था में बदलाव हुआ है।
जारी आदेश के अनुसार अजय शिशिल नागर को रायपुर परिक्षेत्र से स्थानांतरित कर कार्यालय मुख्य अभियंता, PWD बिलासपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं पी.एस. दीवान को खैरागढ़ संभाग औरसुनील कुमार चौरसिया को राजनांदगांव से स्थानांतरित कर नवा रायपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है।बस्तर संभाग में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। शिवलाल ठाकुर को दंतेवाड़ा संभाग से जगदलपुर परिक्षेत्र भेजा गया है, जबकि के.के. सर को कांकेर संभाग से स्थानांतरित कर PWD रायपुर मंडल में पदस्थ किया गया है।इसी तरह सी.एस. बिंद्रराजको बिलासपुर संभाग क्रमांक-1 से बिलासपुर मंडल, रणजीत अशोक धाटगे को कवर्धा से नवा रायपुर तथा ए.एन. पात्रको नवा रायपुर से सेतु मंडल जगदलपुर भेजा गया है।
सरगुजा क्षेत्र में भी प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। मोहन राम भगत को मुख्य अभियंता कार्यालय सरगुजा परिक्षेत्र से स्थानांतरित कर अधीक्षण अभियंता कार्यालय सरगुजा मंडल, अंबिकापुर में पदस्थ किया गया है। वहीं रामाधार ताम्बे को अंबिकापुर संभाग से प्रमुख अभियंता कार्यालय नवा रायपुर और एच.एस. साहू को सरगुजा मंडल से मुख्य अभियंता कार्यालय सेतु परिक्षेत्र रायपुर में नई जिम्मेदारी दी गई है।PWD में एक साथ 56 कार्यपालन अभियंताओं के तबादले को विभागीय स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। इन पदस्थापना बदलावों से प्रदेश के विभिन्न निर्माण संभागों में विभागीय कामकाज और परियोजनाओं की निगरानी व्यवस्था में भी बदलाव आने की संभावना है।



3705793370655010793.jpg)





















