बलरामपुर: बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के एक क्रेशर परिसर में चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, डुमरखोलो निवासी फर्रेल्लात उर्फ गुलशन ने शिकायत दर्ज कराई कि 25 जून की रात करीब 11:50 बजे क्रेशर परिसर में सोने के दौरान मोटर स्टार्टर रूम का ताला तोड़ने की आवाज सुनाई दी। बाहर निकलने पर तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। शोर मचाने पर तीनों आरोपी अपनी स्कूटी मौके पर छोड़कर फरार हो गए।जांच के दौरान पुलिस ने अमन तिर्की (23) निवासी करसी और रोशन एक्का (19) निवासी बुढ़ाबगीचा, खुटनपारा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने अपने एक साथी के साथ चोरी की नीयत से क्रेशर में घुसने की बात स्वीकार की। उन्होंने यह भी बताया कि 21 जून को भी इसी क्रेशर में चोरी का प्रयास किया था, लेकिन उस समय भी वाहन छोड़कर भाग निकले थे।पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने आमजन से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!