कोरिया: कोरिया जिले की थाना पटना पुलिस ने चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मनोज कुमार देवांगन ने थाना पटना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG07 LZ 7582 अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई है। शिकायत के आधार पर थाना पटना में अपराध क्रमांक 191/2026 के तहत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक कोरिया के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक प्रमोद पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच तेज करते हुए मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ग्राम महोरा निवासी 35 वर्षीय सोमा सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया।आरोपी के कब्जे से चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जप्त कर ली गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।थाना पटना पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में चोरी, मारपीट, अवैध गतिविधियों एवं अन्य अपराधों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपराध एवं संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!