बलरामपुर/राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर सर्व नवीन सोनार समाज की माताओं, बहनों रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर हर साल की भांति इस साल भी राजपुर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह सहित पुलिस जवानों के मात्थे पर तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा सूत्र राखी बांधकर राखी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया। 

थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। पुलिस सुरक्षा के साथ-साथ समाज में विश्वास और भाईचारे के वातावरण को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास एवं सुरक्षा के संकल्प का पावन पर्व रक्षाबंधन का त्योहार है। माताओं, बहनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस दौरान सर्व नवीन सोनार समाज के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सोनी, महिला विंग अध्यक्ष सुनीता सोनी, संध्या सोनी, लक्ष्मी-सुरेश सोनी, अमृता सोनी, राखी सोनी, पूजा सोनी, लक्ष्मी सोनी झींगों, पुष्पा सोनी, शंकर सोनी सहित सोनार समाज के महिलाएं-पुरुष उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!