सूरजपुर/चंचल सिंह : छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के चेंबर चुनाव समिति द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारियों ने पदभार ग्रहण कर क्षेत्रीय स्तर पर चुनावी प्रक्रिया का क्रियान्वयन तेजी से कर रहे हैं जिसमें मतदान केंद्र से संबंधित व्यवस्थाओं से लेकर चुनाव कार्य हेतु पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान  अधिकारियों की उपलब्धता करवाने से लेकर प्रशासन के मध्य सेतु का काम कर रहे हैं।

अब तक चेंबर चुनाव समिति के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  शिवराज भंसाली द्वारा विभिन्न जिलों से कुल 21 चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं जिनमें अंबिकापुर (सरगुजा) जिले से  बाबूलाल अग्रवाल,  अमित अग्रवाल,  राजेश सोनी, बिलासपुर जिले से  छेदीलाल सराफ,  घनश्याम दास लालवानी,  अजय सराफ, रायगढ़ जिले से  बाबूलाल अग्रवाल,  राजेश अग्रवाल, मनेंद्रगढ़ (एम.सी.बी) जिले से  रमेशचंद्र सिंग, राजेश जायसवाल, धमतरी जिले से  निर्मल बरडिया,  अर्जुन जैसवानी,  राजेंद्र सिंह है

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!