


सूरजपुर: सूरजपुर जिले के लटोरी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही टाटा सफारी वाहन को भी जब्त किया है। चेकिंग के दौरान पुलिस को देख दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने व प्रभावी तौर वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद से ही पुलिस नशीली पदार्थ के गोरख धंधे पर सतत् निगाह बनाए हुए है और लगातार कार्यवाही करने में लगी हुई है। इसी तारतम्य में 03 मार्च.2026 को चौकी लटोरी पुलिस मोटर व्हीकल एक्ट की कार्रवाई मेन रोड़ लटोरी में कर रही थी इसी दौरान अम्बिकापुर की ओर से टाटा सफारी वाहन क्रमांक सीजी 15 ईजी 4455 आते दिखा जो पुलिस को चेकिंग करता देख चेकिंग स्थल से 50 मीटर दूर वाहन रोककर मुड़ने लगे जो संदिग्ध प्रतीत होने पर घेराबंदी करने के दौरान सफारी वाहन से 2 व्यक्ति भाग निकले तथा 3 व्यक्ति जीवधन पैंकरा पिता घूरसाय उम्र 28 वर्ष निवासी सोनगरा, सुरेन्द्र कुमार लास्कर पिता रामकुमार लास्कर उम्र 20 वर्ष व ललित यादव पिता सुपाड़ी लाल यादव उम्र 21 वर्ष दोनों निवासी ग्राम बरौधी थाना भटगांव को पकड़ा गया जिनके कब्जे से 8 किलो गांजा जप्त किया गया जिसकी कीमत करीब 4 लाख रूपये है। मामले में गांजा व परिवहन में प्रयुक्त सफारी वाहन जप्त कर धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया वहीं फरार 2 लोगों की पतासाजी की जा रही है।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी अरूण गुप्ता, एएसआई मानिकदास, प्रधान आरक्षक दिलेश्वर सिंह, आरक्षक विकास मिश्रा, संतोष जायसवाल, शोभनाथ कुशवाहा, इस्तियाक अहमद, देवकीनंदन खुटिया, कैलू राजवाड़े, सुनील एक्का, सैनिक तामेश्वर राजवाड़े सक्रिय रहे।
































