
नई दिल्ली/ रायपुर: भाजपा ने ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री, विभिन्न विभागों के संयोजक और राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों के नाम शामिल हैं।
इस कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।छत्तीसगढ़ के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर को भाजपा ओबीसी मोर्चा का राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के खम्मन ताम्रकर को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है।
इसी तरह मध्यप्रदेश के चार नेताओं को भी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह मिली है। इनमें सीताराम बाथम और समीक्षा गुप्ता को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि प्रदीप माहौर सोनी को सोशल मीडिया सह-संयोजक तथा वैभव पंवार को राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त किया गया है।भाजपा की इस नई कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के नेताओं को स्थान मिलने से दोनों राज्यों में ओबीसी मोर्चा के संगठनात्मक प्रतिनिधित्व को नई जिम्मेदारी मिली है।


















