

बलरामपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन में जिले में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 8 मई 2026 को जिले के विकासखंड बलरामपुर एवं शंकरगढ़ में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे।विकासखंड बलरामपुर अंतर्गत माध्यमिक शाला स्कूल ग्राउंड सरनाडीह में आयोजित शिविर में ग्राम पंचायत सरनाडीह, टांगरमहरी, भेलवाडीह, खडियादामर, जमुआटांड़, भनौरा, बड़कीमहरी, पचावल, अमडंडा, जाबर, महेशपुर, सोनहरा, शंकरपुर, दहेजवार, डूमरखोरका तथा विकासखंड शंकरगढ़ अंतर्गत रखैतपारा बगीचा दोहना शिविर में ग्राम दोहना, कमारी, सिलफिली, मुरका, लोधी, सरगवां, सरिमा, डीपाडीहखूर्द, जगिमा, पटना, हरगवां, सिहार, लडुवा, भोन्दना, मानपुर, शंकरगढ़ शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आमजन अपनी समस्याओं, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनके त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण की कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन के द्वारा अधिक से अधिक ग्रामीणों एवं नागरिकों से शिविर में उपस्थित होकर शासन की योजनाओं का लाभ लेने एवं अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।





















