अम्बिकापुर: समर्थन मूल्य में धान बेचने के बाद शेष रकबा का समर्पण किसानों द्वारा किया जा रहा है। जिले में अब तक 17721 किसानों के द्वारा 1465. 723 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया है।

पंजीकृत किसानों के द्वारा धान के कुल रकबे का पटवारियों द्वारा गिरदावरी कर भौतिक सत्यापन किया गया है जिसके आधार पर किसानों से प्रति एकड़ तय मात्रा में समर्थन मूल्य में धान खरीदी की जा रही है। जिन किसानों के द्वारा तय मात्रा से कम धान विक्रय किया जा रहा है उन किसानों से शेष रकबा का समर्पण प्रशासन द्वारा कराया जा रहा है। रकबा समर्पण से बिचौलियों के द्वारा किसानों के खाते में धान बेचने पर अंकुश लग रहा है। यही कारण है कि जिला प्रशासन किसानों से शेष रकबे का समर्पण पर जोर दे रही है। एसडीएम एवं तहसीलदार लगातार टोकन का जांच कर संबंधित किसान से रकबा समर्पण करा रहे हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!