

अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत 3 जुलाई से होने जा रही है। यात्रा शुरू होने से पहले गुरुवार को श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू-कश्मीर से रवाना किया गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को रवाना किया। वहीं बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ यात्रा को लेकर उत्साह व्यक्त करते नजर आए।
57 दिनों तक चलेगी यात्रा, रक्षाबंधन पर होगा समापन
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी। यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी। श्रद्धालु दो अलग-अलग मार्गों से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा सकेंगे।
पहलगाम मार्ग
पारंपरिक
अनंतनाग जिला
48 किमी
बालटाल मार्ग
कठिन
गांदरबल जिला
14 किमी
पहलगाम मार्ग लगभग 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक रास्ता है, जबकि बालटाल मार्ग करीब 14 किलोमीटर लंबा लेकिन अपेक्षाकृत अधिक कठिन माना जाता है।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
श्रद्धालु Shri Amarnathji Shrine Board की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं:
आधिकारिक वेबसाइटरजिस्ट्रेशन पोर्टल खोलें
रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जरूरी बातें
- ऑनलाइन पंजीकरण 15 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है।
- देशभर की 550 से अधिक अधिकृत बैंक शाखाओं में भी रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
- 13 से 70 वर्ष की आयु के लोग ही यात्रा के लिए पात्र हैं।
- अधिकृत डॉक्टर द्वारा जारी Compulsory Health Certificate (CHC) अनिवार्य है।
- यात्री को पहलगाम या बालटाल में से किसी एक मार्ग का चयन करना होगा।










