{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1,"effects":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर: सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर में सरस्वती कॉलेज के पीछे एक किराए के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक की खून से लथपथ हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि युवक और युवती पिछले करीब 10 वर्षों से किराए के मकान में साथ रह रहे थे। मृतक युवक की पहचान मोहन के रूप में बताई जा रही है। घटना के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।इसी दौरान युवक के साथ रह रही युवती ने भी अपना गला काट लिया। गंभीर हालत में उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती ने पुलिस को बताया है कि उसके प्रेमी ने कथित तौर पर खुद अपना गला काटा था। युवक को खून से लथपथ देखकर युवती ने भी अपना गला काट लिया।

फिलहाल घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा पुलिस की जांच और युवती के बयान के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!