उज्जैन : प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन व्यवस्था में नया बदलाव किया गया है। मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब पारंपरिक भोजन के साथ दक्षिण भारतीय व्यंजनों का प्रसाद भी उपलब्ध कराया जाएगा। मंदिर प्रशासन ने मंगलवार से इस विशेष व्यवस्था की शुरुआत कर दी है।

मंगलवार और शुक्रवार को परोसा जाएगा विशेष भोजन

नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को श्रद्धालुओं को दक्षिण भारतीय व्यंजनों का विशेष प्रसाद दिया जाएगा। इसके अलावा सावन माह के दौरान अन्नक्षेत्र में आने वाले भक्तों के लिए फलाहारी प्रसाद की भी अलग से व्यवस्था की जाएगी।

देशभर के श्रद्धालुओं को जोड़ने की पहल

मंदिर प्रशासन का कहना है कि यह मध्य प्रदेश के किसी मंदिर अन्नक्षेत्र में अपनी तरह की पहली पहल है। इसका उद्देश्य देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं को भारतीय खानपान की विविध परंपराओं से परिचित कराना है।

विविधता में एकता का संदेश

महाकाल मंदिर प्रशासन के अनुसार, इस पहल के जरिए अलग-अलग राज्यों की भोजन संस्कृति को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुभव के साथ देश की सांस्कृतिक विविधता का भी अनुभव मिलेगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!