बलरामपुर। बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक युवक को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के मामा ने थाना रघुनाथनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग भांजी पिछले 3-4 वर्षों से उनके घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। 26 जून 2026 की रात खाना खाने के बाद वह सो गई थी, लेकिन देर रात करीब 12 बजे से 1:30 बजे के बीच परिजनों ने देखा कि वह घर से गायब है। रिश्तेदारों और आसपास काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना रघुनाथनगर में अपराध क्रमांक 70/2026 धारा 137(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की और 28 जून को बालिका को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बीजपुर क्षेत्र से बरामद कर लिया। इसके बाद पीड़िता का कथन न्यायालय के समक्ष दर्ज कराया गया। कथन के आधार पर बीजपुर निवासी अभिषेक उरांव (18 वर्ष) पर दुष्कर्म का आरोप सामने आने पर प्रकरण में संबंधित विधिक धाराएं जोड़ी गईं।

पुलिस ने 30 जून को आरोपी अभिषेक उरांव पिता बहादुर उरांव, निवासी बीजपुर, थाना बीजपुर, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) को उसके घर से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!