{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी:  बलरामपुर जिले के कुसमी स्थित हाई स्कूल मैदान में आदित्य बिड़ला हिंडाल्को के मुख्य प्रायोजन एवं कुसमी इंडियन क्लब के तत्वावधान में आयोजित कुसमी इंडियन लीग 2026 के छठवें रात्रिकालीन क्रिकेट महोत्सव का शनिवार देर रात भव्य समापन हुआ। करीब पंद्रह दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले खेले गए, जिनका बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने आनंद लिया।

जूनियर वर्ग में कुसमी कैपिटल किड्स बनी विजेता..

अंडर-15 कुसमी इंडियन किड्स प्रीमियर लीग के फाइनल मुकाबले में कुसमी कैपिटल किड्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुसमी इंडियन किड्स को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। कुसमी इंडियन किड्स उपविजेता रही, जबकि कुसमी टाइटन किड्स तीसरे और कुसमी सुपर किंग चौथे स्थान पर रही।

सीनियर वर्ग में सुपर जाएंट्स का शानदार प्रदर्शन..

सीनियर वर्ग की 12 टीमों के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में कुसमी सुपर जाएंट्स (टीम मालिक: मो. साबिर अली, निशा पुस्तक भंडार) ने हिंडाल्को वारियर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया। हिंडाल्को वारियर्स उपविजेता रही। तीसरे स्थान पर  कुसमी कैपिटल (टीम मालिक डॉ. रोहित बाखला एवं अमितेश) तथा चौथे स्थान पर कुसमी रॉयल (टीम मालिक मो. मुजस्सम नजर एवं मो. सादिक अली) रही। दोनों फाइनल मुकाबले रोमांच, प्रतिस्पर्धा और खेल भावना से भरपूर रहे, जिनका दर्शकों ने देर रात तक उत्साहपूर्वक आनंद लिया।

शानदार संचालन और सादरी कमेंट्री बनी आकर्षण..

समापन समारोह का संचालन मुकेश यादव, चंदन कुमार, मुजस्सम नजर एवं विकेश साहू ने किया। सादरी एवं हिंदी भाषा में की गई उनकी बेहतरीन एंकरिंग और कमेंट्री को दर्शकों ने खूब सराहा। प्रतियोगिता के शुभारंभ में दीपक सिन्हा की कमेंट्री भी आकर्षण का केंद्र रही। फाइनल मुकाबलों में अंपायरिंग की जिम्मेदारी उमेश गुप्ता, अमरदीप गुप्ता, अश्विन खेस एवं रंजीत कुमार ने सफलतापूर्वक निभाई।

अतिथियों ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह..

समापन समारोह में बलरामपुर - रामानुजगंज जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी, हिंडाल्को इंड़स्ट्रीज लिमिटेड खान प्रभाग सामरी के महाप्रबंधन राजेश राठौर, जनरल मैनेजर ध्रुवज्योति समादार, राकेश शर्मा, सीएसआर प्रमुख कल्पना दास सहित हिंडाल्को परिवार के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतियोगिता की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को निरंतर सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

खिलाड़ियों के लिए बड़े सपनों का संदेश..

जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण प्रतिभाओं को जिला, प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करती हैं। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अशोक सोनी ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों से जोड़कर नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। हिंडालको खान महाप्रबंधन राजेश राठौर ने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में अपना भविष्य बनाने का आह्वान किया और कहा कि कुसमी के खिलाड़ी भविष्य में भारतीय टीम तक पहुंच सकते हैं। जीएम ध्रुवज्योति समादार ने लेदर बॉल क्रिकेट के लिए नेट एवं पिच निर्माण की आवश्यकता पर जोर देते हुए हिंडाल्को की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

विजेताओं को लाखों की पुरस्कार राशि एवं सम्मान

समापन समारोह में जूनियर विजेता टीम को 11,000 रूपये, उपविजेता को 7,000 रूपये, तीसरे स्थान पर रही टीम को 5,000 रूपये तथा चौथे स्थान की टीम को 3,000 रूपये नगद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान किए गए। सीनियर वर्ग में विजेता टीम को 51,000 रूपये उपविजेता को 31,000 रूपये, तीसरे स्थान पर रही टीम को 25,000 रूपये  तथा चौथे स्थान पर रही टीम को 21,000 रूपये नगद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन समिति का रहा सराहनीय योगदान

पूरे आयोजन को सफल बनाने में कुसमी इंडियन क्लब के अध्यक्ष प्रदीप कुमार मंडल सहित लगभग 50 सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी स्वयंसेवक पीले परिधान में विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालते नजर आए। समापन अवसर पर हिंडाल्को के अधिकारियों, उन्नति क्लब की सोनल राठौर, टीम मालिकों एवं सहप्रायोजकों को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। अंत में कुसमी इंडियन क्लब के प्रदीप कुमार मंडल ने सभी अतिथियों, प्रायोजकों, सहप्रायोजकों, खिलाड़ियों, दर्शकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में प्रतियोगिता को और अधिक भव्य एवं उच्च स्तर पर आयोजित किया जाएगा। हिंडाल्को खान महाप्रबंधक राजेश राठौर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए अगले वर्ष और भी बेहतर आयोजन के साथ पुनः मिलने का संकल्प व्यक्त किया तथा  कुसमी इंडियन लीग 2026 के समापन की औपचारिक घोषणा की।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!