अंबिकापुर; संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र से एक इंजेक्शन विक्रेता को 42 नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि शनिवार को जयनगर थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि महुआरी-अरसोता जंगल में एक व्यक्ति नशीले इंजेक्शन बेच रहा है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस वाहन देखकर संदिग्ध भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रदीप राजवाड़े निवासी कमलापुर, थाना विश्रामपुर, जिला सूरजपुर बताया। उसके पास मौजूद कपड़े के थैले की तलाशी लेने पर 21 रेक्सोजेसिक (Rexogesic) इंजेक्शन और 21 एविल (Avil) इंजेक्शन, कुल 42 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। साथ ही उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा संभाग में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि सूरजपुर जिले में यह उड़नदस्ता की पांचवीं बड़ी कार्रवाई है और आगे भी नशे के सौदागरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक रमेश दुबे  नगर सैनिक गणेश पांडेय ओमप्रकाश गुप्ता और रोहित सोनवानी** की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!