Asian Games 2026: सितंबर-अक्टूबर में खेले जाने वाले एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है. इस आगामी इवेंट में मेंस एंड वुमेंस टीमों के क्रिकेट टूर्नामेंट पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं. ऐसे में हर किसी के मन में एक ही सवाल है कि एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम अपना पहला मुकाबला कब खेलेगी. आइए जानते हैं एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट का पूरा शेड्यूल.

भारत कब खेलेगा अपना पहला मैच?

मेंस क्रिकेट स्पर्धा में बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका को डायरेक्ट सीडेड टीमों के रूप में क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है. इनके अलावा बाकी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान, नेपाल हैं. जबकि ग्रुप बी में हांगकांग, चीन, मलेशिया और ओमान को रखा गया है. इन सभी टीमों को पहले ग्रुप स्टेज मुकाबले खेलने होंगे. जबकि भारतीय मेंस टीम अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को ग्रुप-ए की दूसरे नंबर की टीम के खिलाफ खेलेगी.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!