


बलरामपुर/राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर थाना बरियों पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बघिमा साप्ताहिक बाज़ार से पुलिस ने 1 किलो गांजा के साथ युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ज़ब्त गांजा की अनुमानित लागत करीब 12 हज़ार रुपए आंकी है।
थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने बताया कि ग्राम कोटिया थाना प्रतापपुर निवासी 40 वर्षीय उमेश गुप्ता बाइक में सवार होकर 1 किलो गांजा लेकर ग्राम बघिमा साप्ताहिक बाजार में गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गांजा व बाइक सहित गिरफ्तार किया।
































