

बलरामपुर/राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंदी खुर्द में एक 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार, 12 अप्रैल 2026 की रात्रि मृतक रामचंद्र नगेसिया पिता रामप्रसाद (38 वर्ष) का अपनी पत्नी दीप्ति नगेसिया से रात लगभग 9 बजे किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर सो गया।सुबह देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया, जहां अंदर रामचंद्र नगेसिया फांसी के फंदे पर लटका मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

































