लखनपुर/ प्रिंस सोनी: लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गणेशपुर कोरजा मुख्य मार्ग पर रविवार को एक युवक का शव आम के पेड़ पर फांसी के फंदे में झूलता मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया और तत्काल इसकी सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई।सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया गया।मृतक की पहचान बदल राजवाड़े (30 वर्ष), पिता ओमप्रकाश राजवाड़े, निवासी ग्राम गणेशपुर, थाना लखनपुर के रूप में हुई है। युवक के इस तरह फांसी लगाने की घटना से परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!