CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 18 और 19 मार्च को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से गरज-चमक के साथ बारिश, आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

Raipur से Bilaspur तक आसमान में बादल छाए हुए हैं। कई जगहों पर ओले गिरने की भी खबर है, जिससे खासकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।

CG Weather Update के बीच Mainpat में ओलावृष्टि का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। यहां मैदानों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई, जिससे फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र के कोटमी सहित कई इलाकों में भी बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई है।

सरगुजा संभाग में अगले दो दिनों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल राज्य में दो सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण बारिश हो रही है, जिससे कई जिलों में मौसम लगातार बदल रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, लगातार बारिश के चलते तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है, हालांकि आने वाले दिनों में तापमान फिर से बढ़ने के आसार भी जताए गए हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!