लखनपुर/ प्रिंस सोनी: सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के दुर्गम और पहुंचविहीन क्षेत्र पटकुरा से घटोन मार्ग निर्माण की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने अपने पूर्व वादे को निभाते हुए इस बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति दिलाई है।करीब 7.75 किलोमीटर लंबी इस पक्की सड़क के निर्माण के लिए 17 करोड़ 94 लाख 64 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। यह सड़क दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी।बरसात के दिनों में घटोन गांव का संपर्क ब्लॉक मुख्यालय से पूरी तरह कट जाता था, जिससे ग्रामीणों को आवागमन और जरूरी सुविधाओं के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लंबे समय से क्षेत्रवासी इस सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे।अब सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है और उन्होंने विधायक प्रबोध मिंज के प्रति आभार जताया है।

गौरतलब है कि क्षेत्र में नवापारा से कुन्नी सड़क निर्माण, दुर्गम इलाकों में पुल-पुलिया निर्माण सहित कई विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। जिन कार्यों की उम्मीद लोगों ने छोड़ दी थी, उन्हें भी पिछले दो वर्षों में स्वीकृति दिलाकर विधायक ने क्षेत्रीय विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित की है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!