


बलरामपुर/राजपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को पूरे विश्व में मनाया जाता है। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के राजपुर थाना परिसर में महिला पुलिस कर्मियों का सम्मान किया गया।
थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने राजपुर थाने में पदस्थ महिला पुलिस कर्मियों सहायक उप निरीक्षक गुल्फी तिर्की, महिला आरक्षक अलमा तिर्की, रेशमा कुजूर, एस्थेर मिंज, पप्रफुल्ला टोप्पो, बसंती टोप्पो और लखमनी पैंकरा को भेंट देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर थाना प्रभारी भारद्वाज सिंह ने कहा कि महिला पुलिस कर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कर रही हैं। समाज में महिलाओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। महिला दिवस महिलाओं के योगदान और उनकी शक्ति को सम्मान देने का अवसर है।
इस अवसर पर उप निरीक्षक सुबल सिंह,सहायक उप निरीक्षक हुबलाल पैंकरा, प्रधान आरक्षक राजेंद्र ध्रुव,पवन सिंह,आरक्षक रूपेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।




























