बलरामपुर। बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पति ने पत्नी के साथ गाली गलौज कर अपनी पत्नी की पत्थर से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा।

जानकारी के अनुसार बुधवार के रात बबुआ पहाड़ी कोरवा और पत्नी ढिलो बाई पहाड़ी कोरवा के बीच शारीरिक संबंध बनाने की बात को लेकर विवाद हो  गया। आरोपी बबुआ पहाड़ी कोरवा ने गाली-गलौज कर पत्नी ढिलो बाई पहाड़ी कोरवा को लात मुक्का और पत्थर से मारपीट किया।पत्थर से सिर और छाती में चोट लगने के कारण उसकी पत्नी की मौत हो हुई।पुलिस ने धारा 103 (1) बी.एन.एस का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी बबुआ पहाड़ी कोरवा पिता सुखदेव पहाड़ी कोरवा (24 वर्ष) निवासी सेरेंगाजोभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा ।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. ललित यादव, प्र. आर.595 प्रान्जुल कश्यप, आर. क. 528 मूलधर पैकरा, आर. क. 598 धीरेन्द्र चंदेल, आर. क. 701 देवचंद पैकरा, आर. कं. 221 राजेन्द्र पैकरा, आर. क. 02 हेमंत तिर्की, आर. क 1203 अनिल पैकरा, म. आर. 1148 कमली पैकरा का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!