


बलरामपुर/कुसमी।बलरामपुर जिले के कुसमी थाना अंतर्गत हंसपुर गांव में रविवार की रात्रि कुसमी एसडीएम करुण कुमार डहरिया एवं उसके गुर्गों ने खेत में पानी पटाने वाले आदिवासी हंसपुर निवासी 62 वर्षीय रामनरेश राम पिता रेघा उरांव, 60 वर्षीय अजीत पिता लालचंद उरांव व 20 वर्षीय आकाश पिता रूपसाय अगरिया के साथ मारपीट किया था।
रात्रि में तीनों घायलों को अस्पताल लाया गया था चिकित्सकों में रामनरेश पिता रेघा को मृत घोषित किया था। वही आक्रोशित सर्व आदिवासी समाज, स्थानीय ग्रामीणों व कांग्रेसियों ने हत्यारों को फांसी दो नारों के साथ काका लरंग साय चौक मेन सड़क पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया था। मृतक रामनरेश उरांव की पोस्टमार्टम डॉ. प्रभात भगत वैज्ञानिक अधिकारी, शंकरगढ़ बीएमओ आफताब अंसारी, कुसमी चिकित्सक डॉ. राकेश ठाकुर व शशिकला तिर्की ने किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट से हत्या होना पुष्टि पर पुलिस ने एसडीएम करुण कुमार डहरिया, विक्की सिंह उर्फ अजय प्रताप सिंह, मंजीत कुमार यादव व सुदीप यादव के विरुद्ध धारा 103 (1),115 (2), 3 (5), के तहत केस दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। परिजनों ने मृतक रामनरेश राम का शव भी अंतिम संस्कार के लिए एम्बुलेंस में ले कर अपने घर के लिए रवाना हो गए थे, इसी बीच राजनीतिक दलों का अखाड़ा हो गया, दो दिनों से शव एम्बुलेंस में रखा हुआ है। अब तो शव में बदबू भी आना चालू हो गया।
































