अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। बलरामपुर जिला के कुसमी समिति अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी स्थित धान उपार्जन केंद्र जवाहरनगर में किसानों के साथ छलावा किए जाने की खबरे सामने आई हैं। यहां शासन के गाइडलाइन को ताक पर रखकर यहां किसानों से न केवल अतिरिक्त धान लिया जा रहा है। बल्कि किसानों से तौल के एवज में हमाली द्वारा समिति प्रबंधक के उपस्थिति में पैसे की वसूली भी की जा रही है। ग्राउंड जीरो में जाकर जब किसान अर्जुन, जगमोहन,फरीद, फूलमती, अफजल से उक्त विषय में पूछा गया तों उन्होंने उक्त दोनों गंभीर आरोपों को लगाते हुवे शासन से न्याय की मांग की हैं।
उल्लेखनिय हैं कुसमी मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर की दुरी पर ग्राम पंचायत देवरी स्थित धान उपार्जन केंद्र जवाहरनगर में किसान टोकन दिनांक पर अपना धान बेचने पहुंच रहें हैं जहाँ समिति के द्वारा हमालियों से तौल कराया जा रहा हैं. तौल में शामिल हमालियों में मनोज व जेंड़र ने स्वीकार करते हुए बताया की समिति प्रबंधक के कहने पर प्रति बोरा धान 41 किलो 200 ग्राम तौल कर लिया जा रहा हैं। तथा प्रति बोरी किसानों से 12 रूपये ले रहें हैं।
जानकारों का कहना हैं की सरकारी धान खरीद में तौल के नाम पर पैसे लेना गैरकानूनी है। तथा किसानों से शासन की गाइडलाइन में प्रति बोरी 40 किलो 700 ग्राम धान लिया जाना निर्धारित है. पर किसानों से 41 किलो 200 ग्राम तक धान लिया जाकर किसानों के साथ धोखाधड़ी (छलावा) किया जा रहा है। जिम्मेदार अधिकारीयों को इस ओर अंकुश लगाना चाहिए। वहीं उपस्थित हमालियों से किसानों से तौल के नाम पर पैसा लिए जाने के विषय पर पूछा गया तों उन्होंने कहा पिछले बार का पैसा हमलोगों को शासन द्वारा नहीं मिला था. जब शासन तरफ से पैसा हमलोग को नहीं मिलता हैं तों हम काम करने का पैसा किसान से ही ले रहें हैं। और समिति प्रबंधक के कहने पर 41 किलो 200 ग्राम प्रति बोरी धान तौलकर रख रहें हैं। हमालियों के इस ब्यान ने सवाल खड़े कर दिए हैं की शासन की ओर से भुगतान हमालियों तक नहीं पहुंच रहा हैं तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है और यदि हमालियों का भुगतान शासन द्वारा दिया जाता हैं तों किसानों से उक्त वसूली किसके कहने पर किया जा रहा हैं।

किसने क्या कहा….

उक्त विषय पर सहायक नोडल अधिकारी दीनानाथ पैकरा से धान उपार्जन केंद्र में अनुपस्थिति पर दूरभाष पर किसानों से अवैध वसूली के विषय में पूछा गया तों उन्होंने कहा कि हम तो आज नहीं हैं इसकी जानकारी हमे नहीं ही अभी जाकर देखता हूँ।

वहीं इस मामले की ग्राउंड जीरो में समाचार संकलन करते हुए पत्रकारों को देख धान खरीदी प्रभारी अनुज सिंह मौके से विलुप्त हो गए जिन्हें दूरभाष पर सम्पर्क करना चाहा गया पर उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

पुरे विषय पर नोडल अधिकारी रिझन एक्का ने दूरभाष पर बताया की डीएमओ ऑफिस बलरामपुर से प्रशिक्षण के दौरान बताया गया हैं की किसानों से 41 किलो 200 ग्राम धान का खरीदी करना हैं। वहीं किसानों से तौल के नाम पर हमालियों द्वारा अवैध वसूली किए जाने के विषय पर पूछा गया तों उन्होंने कहा इसकी जिम्मेदारी समिति की हैं। हम किसानों को जागरूक करेंगे जिससे उन्हें तौल का पैसा न देना पड़े।



धान उपार्जन केंद्र जवाहरनगर में 15 जनवरी 2026 तक के तैयार किए गए रिपोर्ट में 21882.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई हैं. तथा अब तक उपार्जन केंद्र से 720 क्विंटल धान का उठाव किया गया हैं। ख़रीदे गए धान की कुल राशि पांच करोड़ अठारह लाख उनचालीस हजार चार सौ पांच रूपये साठ पैसे हैं. जिनमें चार करोड़ चौरानबे लाख छः हजार एकासी रुपए तिहत्तर पैसे का भुगतान किया जाना बताया गया हैं। इसमें लाभान्वित 352 किसानों शामिल हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!