


Who is Nikhil Gupta: खालिस्तानी आतंकी और अमेरिकी नागरिक गुरपतवंत सिंह ‘पन्नू’ की हत्या की साजिश रचने के आरोप में मुख्य आरोपी निखिल गुप्ता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. निखिल गुप्ता भारतीय नागरिक हैं, जिन्होंने शुक्रवार को अमेरिका की कोर्ट में अपना जुर्म कबूला है. पहले तो निखिल अपने आप को निर्दोष बता रहे थे, लेकिन शुक्रवार को उन्होंने जुर्म कबूल लिया है. निखिल के ऊपर सुपारी देकर हत्या कराने, मनी लॉन्ड्रिंग और हत्या की साजिश रचने का आरोप है.































