नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के गाजा ‘ बोर्ड ऑफ पीस ‘ में भारत ने ऑब्जर्वर देश के तौर पर भाग लिया। भारत का प्रतिनिधित्व वाशिंगटन डीसी स्थित भारतीय दूतावास की कार्यवाहक प्रमुख नामग्या खंपा ने किया। आइए जानते हैं कौन हैं नामग्या सी खम्पा, जो अमेरिका में भारतीय दूतावास के उपराजदूत के तौर पर तैनात हैं।

कौन हैं नामग्या खंपा?

दरअसल, ट्रंप के गाजा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की पहली मीटिंग की पहली बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली नामग्या सी खम्पा 2000 बैच की अनुभवी आईएफएस अधिकारी हैं। नामग्या खम्पा वर्तमान में राजदूत की अनुपस्थिति में अमेरिका में भारतीय मिशन का नेतृत्व कर रही हैं।

आईएफएस अधिकारी नामग्या खम्पा को चीन, संयुक्त राष्ट्र और केन्या जैसे महत्वपूर्ण मोर्चों पर दो दशकों से अधिक का राजनयिक अनुभव है। खम्पा ने चीन में भारत के राजनयिक मिशन में दो बार अपनी सेवाएं दीं, पहली बार 2002 से 2006 तक और फिर 2013 से 2016 तक। इसके अलावा खम्पा ने 2009 से 2013 तक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में भी काम किया है।

कहां कहां दे चुकी हैं सेवाएं?

2009 से 2013 तक न्यूयॉर्क में सेवा के दौरान आईएफएस अधिकारी नामग्या खम्पा को 2011 से 2013 तक संयुक्त राष्ट्र की प्रशासनिक और बजटीय मामलों पर सलाहकार समिति (ACABQ) के सदस्य के रूप में चुना गया था। इसके बाद उन्होंने नेपाल के काठमांडू में मिशन की उप प्रमुख के रूप में भी कार्य किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!