


सूरजपुर: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरहरी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब एक पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी, शाली और रिश्तेदारी में आई एक नाबालिग बच्ची पर हथौड़े से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।हमले में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शाली को गंभीर अवस्था में रायपुर रेफर किया गया है। वहीं नाबालिग बच्ची का इलाज मिशन अस्पताल अम्बिकापुर में जारी है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी ट्रक चालक है। बताया जा रहा है कि मृतका पिछले चार-पांच महीनों से पति से अनबन के कारण अपने मायके (ससुराल पक्ष) में रह रही थी। इसी बात को लेकर आरोपी नाराज था। शाले की बारात वापसी के दूसरे दिन वह ससुराल पहुंचा और गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दे दिया।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और गांव में दहशत का माहौल है।
































