छत्तीसगढ़: में इन दिनों मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। एक ओर जहां कुछ इलाकों में बारिश हो रही है, वहीं कई शहरों में गर्मी भी बरकरार है। मार्च महीने में रुक रुक कर आंधी और बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

पिछले 24 घंटे का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।

  • रायपुर में हल्की बारिश के बाद मौसम साफ हो गया
  • अंबिकापुर में करीब 6 मिमी वर्षा दर्ज की गई
  • जगदलपुर और पेंड्रा रोड में भी हल्की बारिश हुई

तापमान का हाल

प्रदेश में गर्मी का असर भी साफ नजर आया।

  • राजनांदगांव सबसे गर्म रहा, यहां तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा
  • रायपुर 38.3 डिग्री, बिलासपुर 38 डिग्री
  • पेंड्रा रोड 35.2 डिग्री, अंबिकापुर 34.4 डिग्री
  • जगदलपुर में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया

वहीं न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम में इस बदलाव की वजह बाहरी सिस्टम माने जा रहे हैं। जम्मू कश्मीर क्षेत्र में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस और राजस्थान, ओडिशा, असम और पश्चिम बंगाल में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर छत्तीसगढ़ पर पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार 2 अप्रैल तक प्रदेश में इसी तरह का उतार चढ़ाव बना रह सकता है।

इन जिलों में अलर्ट

बीजापुर और सुकमा में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों के लिए यलो अलर्ट घोषित किया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!