CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। पिछले कुछ दिनों से शुष्क मौसम के बाद अब कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। खासकर Chhattisgarh के खैरागढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी से लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग यानी India Meteorological Department के अनुसार 23 फरवरी को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की वर्षा की संभावना है। बारिश का मुख्य असर Bastar division के जिलों में देखने को मिल सकता है। विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात की भी आशंका जताई है। हालांकि व्यापक बारिश के संकेत फिलहाल नहीं हैं।

तापमान की बात करें तो 24 फरवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो सकती है। अगले दो दिनों में यह 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है। इससे रात के समय हल्की ठंड दोबारा महसूस हो सकती है।

राजधानी Raipur में आज बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। फिलहाल अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया है, जो सामान्य से लगभग 2.5 डिग्री ज्यादा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!