अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी। जिला बलरामपुर - रामानुजगंज के विकास खण्ड कुसमी अंतर्गत वनांचल क्षेत्र नीलकंठपुर के जंगल में अपने दस्ता से बिछड़ कर एक जंगली हाथी के आ जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ओडिशा के जंगल से भटकते हुवे हाथियों का दस्ता छत्तीसगढ़ के जंगलो की ओर आ पंहुचा हैं. जिनमें से अपने दस्ते से बिछड़ कर एक जंगली हाथी को आज दोपहर के बाद दिन में कुसमी ग्राम पंचायत के लवकशपुर भाटी टावर में ग्रामीणों ने देखा. देर शाम के बाद उक्त जंगली हाथी लवकशपुर के ग्रामीणों ने अपने गांव में न घुस सकें इस विचार से हाथी को रोके जाने हेतु बम - पटाखे की आवाज तेज लाईट सहित आग व अन्य उपाय से अपने गांव की ओर घेराबंदी कर दिए. वहीं वन विभाग का अमला उक्त स्थान में पहुंचकर निगरानी में जुटा हुवा हैं। जिसे जंगलो के रास्ते अपनी सीमा से दूसरे सीमा में भेजनें कड़ी मशक्कत में सभी जुटे हुवे हैं। जानकारी के अनुसार उक्त जंगली हाथी को जशपुर सीमा के जंगलो की तरफ खदेडा जा रहा हैं। ताकि सुरक्षित हाथी ओड़िशा की ओर से अपने दस्ते के पास हीराकुण्ड की जंगल में जा सकें। वहीं वन विभाग अलर्ट मोड़ में हैं. जो ग्रामीणों को किसी प्रकार की अनहोनी का शिकार न होना पड़े इस आशय से जंगली हाथी से दूर रहने की सलाह देते हुए निगरानी में जुटा हुवा हैं। उक्त जंगली हाथी के वीचरित इलाके से एक वीडियो सामने आई हैं जिसे वीडियो में देखा जा सकता हैं। उक्त वीडियो ग्रामीणों ने संचार टुडे सीजी एमपी न्यूज़ से साझा की हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!