रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से टल रहा मंत्रिमंडल विस्तार अब तय हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कैबिनेट का विस्तार कल (20 अगस्त) सुबह 10:30 बजे राजभवन में होगा। नए मंत्री इसी अवसर पर शपथ लेंगे। इसके लिए राजभवन में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने भी विधायक दल को शपथ ग्रहण समारोह की औपचारिक सूचना भेज दी है। इसके साथ ही कई महीनों से जारी मंत्रिमंडल विस्तार का सस्पेंस खत्म होने जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मीडिया से बातचीत में कहा कि “इंतजार की घड़ी अब पूरी होने वाली है, बहुत जल्द बड़ा फैसला सामने आएगा। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल रमेन डेका ने हाल ही में रहस्यमय अंदाज में कहा था “कुछ तो होने वाला है। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भी कहा कि “जब राज्यपाल ने कह दिया है, तो कल कुछ बड़ा जरूर होगा कल होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में किन विधायकों को  कौन कौन सी मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलेगी, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!