अंबिकापुर: सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने तेजस भगवानपुर स्कूल के लिए शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अंबिकापुर मंडल के सदस्य, भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं जिला सह-संयोजक (एनजीओ प्रकोष्ठ) विनय कुमार त्रिपाठी को सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। जैसे ही नियुक्ति की जानकारी सार्वजनिक हुई, उनके समर्थकों और परिचितों में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने बधाई दी और  त्रिपाठी के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

सांसद प्रतिनिधि बनने के बाद श्री त्रिपाठी ने कहा कि, मैं शिक्षा के क्षेत्र में विशेषकर शासकीय स्कूलों के विकास के लिए समर्पित रहूंगा। सांसद द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करूंगा।

उल्लेखनीय है कि विनय त्रिपाठी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ-साथ समाज सेवा से भी लंबे समय से जुड़े रहे हैं। उनकी नियुक्ति को शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में एक सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!