अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी:थाना क्षेत्र कुसमी अंतर्गत नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 10 में उस समय हड़कंप मच गया. जब एक वाहन चालक के अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली का मामला शनिवार की देर शाम करीब 8 बजे सामने आया। इस घटना की सुचना आस - पास के लोगो ने तत्काल कुसमी पुलिस को दी। पुलिस ने जांच कार्यवाही करते हुवे मर्ग कायम कर कमरे को पीएम हो जाने तक सील कर दिया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 10 में रहने वाला जसिम उर्फ ढूंढे 56 वर्ष का था. जो वाहन चालक का कार्य लंबे समय से किया करता था. जिसने कुसमी नगर के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों के बिच बेहतर वाहन चालक के रूप में अपनी पहचान बनाई थी. और अपनी रोजाना दिनचर्या की तरह आज शनिवार को भी उसने पीकअप वाहन चलाकर शाम को करीब 5 बजे अपने घर आया. जानकारी सामने आई हैं की जसिम के दो लड़के हैं दोनों ही लड़के घर पर नहीं थे और जसिम किसी निजी बातों को लेकर चिंतित था. और घर पर किसी भी सदस्यों के नहीं रहने का फायदा उठाकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लीं। इस बात की जानकारी जैसे ही आस- पास के लोगों को मिले वैसे ही घटना की खबर अन्य परिवार के सदस्यों को दी गई. आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में उक्त सुचना को सुनकर पहुच गए। जिसके बिच तमाम तरह की बाते होने लगी।

वहीं सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुचकर  शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पंचनामा तैयार किया और शव का पोस्टमार्टम कार्यवाही नहीं हो जाने तक रूम को शीलबंद की कार्यवाही की गई। इस घटना से वार्ड सहित नगर में शोक का लहर व्याप्त हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!