कसबा (पूर्णिया)। जवनपुर गुमटी के समीप शुक्रवार की अहले सुबह करीब 5 बजे कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर दशहरा मेला देखकर आ रहे किशोर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए,इनमें से 4 किशोरों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार की अहले सुबह करीब 5 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 4 किशोरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पूर्णियां में भर्ती कराया गया है। यह हादसा कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर कसबा यवनपुर रेलवे फाटक के पास हुआ। बताया जा रहा है कि जोगबनी अररिया से दानापुर पटना जा रही वंदे भारत ट्रेन से कटकर मरने वाले सभी लोग दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे।मृतक किशोर एवं घायलों की पहचान पूर्णिया जिले के बनमनखी प्रखंड के चांदपुर भंगहा के निवासी के रूप में हुआ है। जो पूर्णिया में किसी में मखाना फैक्ट्री में काम करता था। घटनास्थल पर एक मोबाइल भी बरामद की गई है।

वहीं घटना के बाद पहुंचे कसबा थाना पुलिस तथा आरपीएफ की टीम की माने तो सभी किशोर दशहरा के मेला देखने कसबा आए हुए थे। घटना शुक्रवार की अहले सुबह करीब 5 बजे की घटना बताई जा रही है। रेल पुलिस थाना ने बताया कि घटना की जानकारी मृतक किशोर के परिजनों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया जाएगा।

ट्रेन हादसे के शिकार मृतकों की पहचान

जिगर कुमार, उम्र 14 वर्ष, पिता राजेश ऋषि,
सिंटू कुमार, उम्र 13 वर्ष, पिता अनमोल ऋषि,
कुलदीप कुमार, उम्र 14 वर्ष पिता हरिनंदन ऋषि,
सुंदर कुमार, उम्र 14 वर्ष, पिता ब्रह्मदेव ऋषि

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!