US-India Trade Deal: भारत के लिए अच्छी खबर है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार की रात भारत के साथ व्यापार समझौते पर सहमति बनाने की घोषणा कर दी है. ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल पर जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सामानों पर लगने वाले टैरिफ को 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किया जाएगा. ट्रंप ने यह भी दावा किया कि कुछ मामलों में अमेरिकी निर्यात पर भारतीय टैरिफ जीरो होगा, जो अमेरिकी उत्पादों पर भारत टैरिफ और गैर-टैरिफ अवरोधों को कम करेगा. इसके अलावा ट्रंप ने भारत को रूस से तेल खरीदना बंद करने की बात कही. टैरिफ घटाने की घोषणा के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है.

हालांकि, भारत ने ट्रंप के दोनों दावों पर कोई बयान नहीं दिया है. ट्रंप ने रूसी तेल को लेकर दावा किया था कि पीएम मोदी ने रूस से तेल खरीदना बंद करने और इसके बदले अमेरिका या वेनेजुएला से तेल खरीदने पर सहमति जताई है. ट्रंप का मानना है कि भारत के इस कदम से यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने में मदद मिलेगी. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “आज अपने प्रिय मित्र राष्ट्रपति ट्रम्प से बात करके बहुत अच्छा लगा. यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अब ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18% हो जाएगा.” लेकिन पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में इन दोनों का दावों का कहीं जिक्र नहीं किया है. यानी ट्रंप का यह बयान एकतरफा माना जाएगा, जब तक भारत की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आता.

क्या बोले पीएम मोदी?

अमेरिकी टैरिफ कम करने की घोषणा के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यह जानकर बेहद खुशी हुई कि अब ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर टैरिफ घटकर 18% हो जाएगा. इस शानदार घोषणा के लिए भारत की 14 लाख जनता की ओर से राष्ट्रपति ट्रम्प को हार्दिक धन्यवाद. जब दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ मिलकर काम करते हैं, तो इससे हमारे लोगों को लाभ होता है और पारस्परिक लाभकारी सहयोग के अपार अवसर खुलते हैं. वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए राष्ट्रपति ट्रम्प का नेतृत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है. भारत शांति के लिए उनके प्रयासों का पूर्ण समर्थन करता है. मैं उनके साथ मिलकर काम करने और हमारी साझेदारी को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तत्पर हूं.” हालांकि, पीएम मोदी ने इस पोस्ट में ट्रंप के दोनों दावों का जिक्र नहीं किया.

फिलहाल, अमेरिकी राष्ट्रपति चाहे जो भी दावा करें, जब तक भारत की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आती है. तब तक उनके दावे को एकतरफा ही माना जाएगा. लेकिन अमेरिकी टैरिफ कम होने की वजह से भारत को काफी फायदा पहुंचने की उम्मीद है. पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दोनों दावों का जिक्र नहीं किया बल्कि उन्होंने मेक इन इंडिया प्रोडक्ट्स की बात की है.

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!