


Union Public Service Commission : ने UPSC CSE Result 2025 की घोषणा कर दी है। इस साल सिविल सेवा परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है। इंटरव्यू राउंड तक पहुंचने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। आयोग ने रिजल्ट के साथ ही फाइनल मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है।
इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा के जरिए कुल 958 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें 317 सामान्य वर्ग, 104 ईडब्ल्यूएस, 306 ओबीसी, 158 एससी और 73 एसटी वर्ग के अभ्यर्थी शामिल हैं। UPSC CSE Result 2025 के साथ जारी टॉपर्स की सूची में कई प्रतिभाशाली उम्मीदवारों ने स्थान बनाया है।
टॉपर्स की सूची में अनुज अग्निहोत्री के बाद राजेश्वरी सुवे एम दूसरे स्थान पर और अकांश ढुल तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा राघव झुनझुनवाला, ईशान भटनागर, जिनिया अरोड़ा, ए आर राजा मोहिद्दीन, पक्षल सेक्रेटरी, आस्था जैन और उज्ज्वल प्रियांक भी टॉप 10 में शामिल हैं।
गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद इंटरव्यू राउंड आयोजित किया गया था। इंटरव्यू प्रक्रिया 26 फरवरी 2026 को पूरी हुई थी, जिसके बाद अंतिम परिणाम जारी किया गया। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे UPSC CSE Result 2025 की पीडीएफ डाउनलोड करके अपना रोल नंबर या नाम सर्च कर परिणाम की पुष्टि करें।
रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in या upsc.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर दिखाई देने वाले “UPSC CSE Result 2025” लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी, जिसमें उम्मीदवार अपना नाम या रोल नंबर सर्च करके परिणाम देख सकते हैं।
































