दिल्ली : विधानसभा में बुधवार को केजरीवाल आवास खर्च को लेकर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम Parvesh Verma विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal के सरकारी आवास से जुड़े खर्चों की रसीद लेकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ खर्चों का ब्योरा पेश किया, बल्कि केजरीवाल की तुलना फिल्म ‘धुरंधर’ के ‘रहमान डकैत’ से करते हुए गंभीर आरोप भी लगाए।

सदन में बोलते हुए Parvesh Verma ने कहा कि जब जनता मुश्किल दौर से गुजर रही थी, तब सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। उन्होंने दावा किया कि सरकार बनने से पहले सादगी का वादा किया गया था, लेकिन सत्ता में आते ही यह वादा टूट गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी बंगले पर बेहिसाब खर्च किया गया और जनता को गुमराह किया गया।

विवाद उस समय और बढ़ गया, जब मंत्री ने केजरीवाल के आवास की तुलना ‘शीश महल’ से की। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण की लागत 7 करोड़ रुपए से बढ़कर 58 करोड़ रुपए तक पहुंच गई। जैसे ही उन्होंने खर्चों की सूची पढ़नी शुरू की, सदन में मौजूद विधायक खड़े हो गए और कागज एक-दूसरे को थमाने लगे, जिससे माहौल और गरमा गया।

कोविड-19 के दौर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जब लोग ऑक्सीजन और अस्पताल बेड के लिए जूझ रहे थे, तब आवास निर्माण को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने दावा किया कि इसी रकम से हजारों ICU बेड बनाए जा सकते थे। इस दौरान मुख्यमंत्री Rekha Gupta भी सदन में मौजूद रहीं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!