अम्बिकेश गुप्ता

कुसमी: महा परीक्षा अभियान 2026 के अंतर्गत विकासखंड कुसमी में 22 मार्च 2026 को “उल्लास नव भारत साक्षरता परीक्षा” का सफल आयोजन किया गया।परीक्षा के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तर से गठित टीम द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में जिला स्तर से डीएमसी समग्र शिक्षा चंद्र भूषण गुप्ता एवं एपीसी आनंद प्रकाश गुप्ता शामिल रहे। वहीं विकासखंड स्तर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी नंद कुमार गुप्ता तथा बीपीओं सुनील कुमार गुप्ता ने माध्यमिक शाला दर्रीपारा संकुल कुसमी सहित अन्य कई परीक्षा केंद्रों का अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित पाई गई। विकासखंड कुसमी में कुल 98 उल्लास परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां परीक्षार्थियों के लिए बैठक व्यवस्था के साथ पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई थीं। जिला अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए सभी नव साक्षरों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। आयोजन की सफलता को लेकर शिक्षा विभाग एवं प्रशासन ने संतोष व्यक्त किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!