रायपुर:  राजधानी के उरला थाना क्षेत्र स्थित कर्मा चौक के संगीता पेट्रोल पंप में लापरवाही और आपराधिक हरकत का गंभीर मामला सामने आया है। पेट्रोल भरवाने आए दो युवकों ने बाइक की टंकी में आग लगा दी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पेट्रोल पंप कर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

घटना 18 फरवरी 2026 की शाम लगभग 7:40 बजे की है। जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार दो युवक पेट्रोल भरवाने पंप पहुंचे थे। पेट्रोल पंप कर्मचारी बाइक में पेट्रोल भर रहा था, तभी पीछे बैठा युवक नीचे उतरा और लाइटर से सिगरेट जलाने लगा। पेट्रोल पंप कर्मी ने उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन युवक ने चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए जलते लाइटर को पेट्रोल डाले जा रहे वाहन की टंकी के पास ले जाकर आग लगा दी।इस हरकत से बाइक की टंकी और पेट्रोल मशीन के नोजल में आग भड़क उठी। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा विस्फोट या जनहानि होने से बच गई।घटना की रिपोर्ट पर थाना उरला में अपराध क्रमांक 53/26 के तहत धारा 326(छ), 287, 125 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की पहचान धर्मेन्द्र सिंह क्षत्रिय (21) निवासी बीरगांव उरला और ईमरान कुरैशी (21) निवासी एएचपी कॉलोनी उरला के रूप में की।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोटरसाइकिल और लाइटर जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!