{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

अंबिकापुर: संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राधापुर बैरियर के पास 14 किलो गांजा के साथ दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता  ने बताया कि 3 अप्रैल 2026 की शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायगढ़ और जशपुर जिले के कुछ तस्कर भारी मात्रा में गांजा सप्लाई करने राधापुर बैरियर क्षेत्र में पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर सिविल ड्रेस में घेराबंदी कर निगरानी शुरू की।रात करीब 9 बजे दो पल्सर बाइक में सवार 5 संदिग्ध युवक राधापुर बैरियर से बनेया रोड की ओर सुनसान स्थान पर रुके। टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर दबिश दी, लेकिन अचानक आरोपी भागने लगे। इस दौरान दो लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि तीन फरार हो गए।पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम टीकेश्वर यादव (निवासी लैलूंगा, जिला रायगढ़) और खिलेश्वर यादव (निवासी राजाआमा, जिला जशपुर) बताया। फरार आरोपियों की पहचान दीनू यादव, किशोर पैकरा और प्रदीप यादव के रूप में हुई है।तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से पिट्ठू बैग में 7-7 पैकेट कुल 14 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। साथ ही दो बाइक भी जब्त की गई हैं, जिनकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (सी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि रायगढ़ और जशपुर जिले का ओडिशा सीमा से लगा होना गांजा तस्करी का बड़ा कारण है। ओडिशा में सस्ते दाम पर उपलब्ध गांजा छत्तीसगढ़ में महंगे दामों पर बेचकर तस्कर भारी मुनाफा कमा रहे हैं।

इस कार्रवाई में आबकारी मुख्य आरक्षक कुमारूराम, अशोक सोनी, नगर सैनिक रणविजय सिंह, महिला सैनिक चंद्रावती और नीरज चौहान की अहम भूमिका रही। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति आगे भी जारी रहेगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!