


कोरिया: कोरिया जिले के बचरापोड़ी पुलिस चौकी में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ और एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार ग्रामीण सतेंद्र प्रजापति को एक फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर उससे 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। सौदेबाजी के बाद 25 हजार रुपये लेते समय एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।बताया जा रहा है कि अम्बिकापुर से आई एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई को अंजाम दिया। शिकायत की पुष्टि के बाद जाल बिछाया गया और जैसे ही रकम दी गई, टीम ने तत्काल छापेमारी कर दोनों पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया।घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। एसीबी की टीम आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
































