

बलरामपुर/राजपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 06 व 15 में अलग-अलग दो लोगो का निधन हो गया। एक का अंतिम संस्कार गेउर नदी किनारे मुक्ति धाम में किया गया वही एक का अंतिम संस्कार शनिवार को बनारस मुक्ति धाम में किया जाएगा।
नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 06 निवासी 37 वर्षीय प्रदीप सोनी का स्वास्थ्य खराब हो गया इलाज कराने के लिए अंबिकापुर अस्पताल ले जा रहे थे। बीती रात्रि करीब 12 बजे असोला के पास निधन हो गया। शुक्रवार को गेउर नदी किनारे मुक्ति धाम में अंतिम संस्कार किया गया। वही नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 15 निवासी 72 वर्षीय लक्ष्मण सोनी को करीब 04 साल से ब्लड कैंसर था। इनका इलाज रायपुर से चल रहा था आज सुबह करीब 7 बजे दवा खाने के बाद बिस्तर पर लेट गए। परिजनों ने सुबह 8 बजे उठाया तो नही उठे निधन हो गया। इनका अंतिम संस्कार शनिवार को बनारस मुक्ति धाम में किया जाएगा। दोनो अपने पीछे पूरा भरा परिवार छोड़ कर चले गए। नगर में एक साथ दो लोगों का निधन होने पर परिजनों सहित नगर में शौक की माहौल निर्मित है। वहीं स्वर्णकार समाज के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सोनी ने दोनो की निधन पर परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।






















