बलरामपुर। बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने मवेशी तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी चांदो को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति ग्राम नावाडीह कला, पियारटोली मार्ग से तीन बैलों को क्रूरता पूर्वक मारते-पीटते हुए झारखंड बॉर्डर की ओर बूचड़खाना ले जा रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा उनके निर्देशानुसार पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची, जहां मेन रोड पर दो व्यक्ति तीन बैलों को हांकते हुए झारखंड की ओर ले जाते पाए गए। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम सुरेंद्र काशी निवासी धनजी एवं कपिल देव निवासी ग्राम करचा, थाना चांदो बताया।प्रथम दृष्टया मवेशी तस्करी पाए जाने पर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!