


बलरामपुर। बलरामपुर जिले के चौकी रनहत, थाना चलगली पुलिस ने टुल्लू मोटर पंप चोरी के आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा।
जानकारी के अनुसार दिनांक 01 फरवरी 2026 को प्रार्थी रामधनी साडिल, निवासी ग्राम चंदौरा, चौकी रनहत, थाना चलगली, जिला बलरामपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोर द्वारा उसका एक नग टुल्लू मोटर पंप, जिसकी कीमत लगभग ₹14,000 है, चोरी कर लिया गया है।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी रनहत, थाना चलगली में अपराध क्रमांक 05/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेही उदय कुमार यादव पिता ललन यादव (36 वर्ष), निवासी ग्राम चंदौरा, थाना चलगली को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया टुल्लू मोटर पंप, जिसकी कीमत ₹14,000 है, बरामद कर विधिवत जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।
































